#MNN@24X7 लहेरियासराय, 14 अप्रैल, पंडासराय भाकपा माले कार्यालय में आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संविधान के उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान रक्षा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन कॉमरेड गंगा मंडल ने किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान भारी हमले का सामना कर रहा है और इसके धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप को बदलने की खतरनाक कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की सुरक्षा करना आज की राजनीति और पार्टी का सबसे प्रमुख कार्यभार है। जनता को राजनीति सचेत, संगठित और आंदोलित कर के ही हमलावर फासिस्ट शक्तियों को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। इस काम को एक अभियान के रूप में चलाया जाना चाहिए। पूर्व कर्मचारी नेता शनिचर पासवान ने कहा कि न्यायालयों में महात्मा गांधी के साथ भीमराव अंबेडकर का फोटो भी लगाया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम को साधना शर्मा, कामेश्वर पासवान, अवधेश सिंह, बसंती देवी, विजय महासेठ, रानी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पंडासराय के दर्जनों लोग मौजूद थे।