दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के 164 चयनित खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत।

#MNN@24X7 दरभंगा, 21 मार्च, दरभंगा प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन दिनांक 18 मार्च एवं 19 मार्च 2023 को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में संपन्न कराया गया।
       
जिसमें दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी के प्रतिभागी भाग लिए, इस प्रतियोगिता में सभी विधा में चयनित बालक एवं बालिका को राज्य स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022-23, जो बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग पटना में आयोजित है,के उद्घाटन सत्र में शामिल होने हेतु कुल-164 खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय दल व प्रभारी के साथ 21 मार्च 2023 को जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामना देकर, रवाना किया गया।
  
उल्लेखनीय है कि इस दल में एथलेटिक्स के तीनों आयु वर्ग अंडर-12, अंडर- 14 एवं अंडर-17 के बालक/बालिका एवं अंडर-17 आयु वर्ग के दलीय खेल कबड्डी, खो-खो एवं फुटबॉल के बालक/बालिका सम्मिलित हैं।
   
दलीय खेल फुटबॉल बालक वर्ग में सर्वाधिक खिलाड़ी मधुबनी जिले के, वहीं बालिका वर्ग में सर्वाधिक खिलाड़ी समस्तीपुर के एवं खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में सर्वाधिक खिलाड़ी दरभंगा जिले के शामिल हैं।