#MNN@24X7 दरभंगा आज दिनांक 5/01/2023 को भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय बैठक जिलाकार्यालय में आयोजित किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल होती है। भाजपा जो आज यहाँ तक पहुँची है ऐसे ही नही पहुँची है। जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे तब जाकर यह दल बना तब जाकर हम आज यहाँ पहुँचे।भाजपा के लिए लाखों कार्यकर्ता ने अपना जीवन खपा दिया। हमे अपनी सहन शक्ति और संकल्प को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि हमे सेवाभाव का विस्तार भी करना है और सेवा भाव से जीतना भी है।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा अपने दल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जन समर्थन माँगेगी।भाजपा अपना विस्तार करेगी और हर बूथ तक पहुँचेगी।आज बिहार में सरकार हटने के बाद भाजपा को मजबूत मत मिला । राजनीति में हमेशा दो और दो का योग चार नहीं होता कई बार वह 22 भी हो जाता है तो कई बार शून्य भी ओ।आज मतदाता कहीं ज्यादा संचेत है उसे पता है कि राष्ट्र के नजरिए से किस पार्टी पर भरोसा किया जा सकता है।प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे है बाबजूद इसके कुछ लोग उनके बारे में अच्छा नहीं सोचते।

उन्होंने कहा कि पहले भी गरीबी हटाओ का नारा दिया था मगर ग़रीबी नहीं हटी ।उसके बाद लोंगो ने देखा कि जबतक कोई गरीब देश का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा तब तक गरीबी नहीं हटेगा यही सोच लोगों मोदी को प्रधानमंत्री बनाया ।प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों को इज्ज़त घर दिया ।आज होलोगों को प्रत्येक घर मे जाकर सरकार के उद्देश्य को रखना है।

इस बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिय,प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार,सांसद गोपाल जी ठाकुर, जीवेश मिश्रा, नीतीश मिश्रा संजय सरावगी,मुरारी मोहन झा, डॉ रामचंद्र प्रसाद ,हरि सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, के साथ पांच जिला के कार्यकर्ता विधायक, सांसद ,राज्यसभा सांसद,विधानपार्षद आदि उपस्थित थे।