मुख्यालय में ही रहें सभी पदाधिकारी व कर्मी -डीएम।

#MNN@24X7 दरभंगा, 05 मार्च, जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए दरभंगा जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी (पर्यवेक्षीय स्तर के कर्मी सहित) को कहा गया है कि होली एवं शब-ए-बारात का पर्व एक साथ मनाये जाने के कारण विधि-व्यवस्था की स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए काफी संख्या में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता है।
    
उक्त परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा है कि जिला के सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों (पर्यवेक्षीय स्तर के कर्मी सहित), सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से उक्त त्योहार के शांतिपूर्ण संपन्न होने तक रद्द किया जाता है।
        
उन्होंने कहा कि अति विशेष परिस्थिति में भी जिला दण्डाधिकारी की पूर्वानुमति के कोई भी पदाधिकारी (पर्यवेक्षीय स्तर के कर्मी सहित) अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

इसके साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक स्तरीय कर्मी को आदेश दिया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।