Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, कृषि विज्ञान केंद्र, जाले, दरभंगा के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ जगपाल का स्थानांतरण कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर, में होने के उपरांत उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस विदाई समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र, जाले के अध्यक्ष सह वरिया वैज्ञानिक डॉ दिव्यांशु शेखर, कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के अध्यक्ष सह वरिया वैज्ञानिक डॉ एस के राय, समेत केंद्र के अन्य सभी सहकर्मी मौजूद थे।

इस समारोह के दौरान डॉ रॉय ने केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ जगपाल की ख्यातियों के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि यह केंद्र और जिले के लोग हमेशा उनके कार्यों को याद करेगा। केंद्र के अध्यक्ष दो दिव्यांशु शेखर ने बताया कि केंद्र के अंदर मत्स्य पालन इकाई का पुनर्जीवन डॉक्टर जगपाल की वजह से हैं।

उन्होंने कहा की डॉ जगपाल के किए गए कार्यों को जैसे अलंकृत मछली का प्रजनन एवं उनके द्वारा बताई गई प्रसंस्करण तकनीक को जिले के किसान और कृषि विज्ञान केंद्र हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने उनके आगामी जीवन की शुभकामना दी।