Breaking News

#MNN@24X7 नई दिल्ली, मिली जानकारी के अनुसार एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से खतरा हो सकता है। एस्ट्राजेनेका कंपनी ने एक केस की सुनवाई के दौरान यूनाइटेड किंगडम हाईकोर्ट में इस बात को स्वीकार किया है।

कंपनी ने माना कि कोविड-19 वैक्सीन से TTS जैसे खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। TTS से ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कई देशों में कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया नाम से बेची गई थी।