#MNN24X7 आगरा। भारत में हर स्त्री माता लक्ष्मी का रुप होती है। महिलाएं दो कुलों को रोशन करने वाली होती है।जन्म देने वाली मां भी होती है, तो बेटी के रुप में घर को रोशन करती है। किसी की पत्नी बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाती है,तो परिवार का निर्माण भी करती है। हर घर में खुशियां लाती है।नारी के सम्मान को ही भारत माता का सम्मान माना जाता है।इसी वजह से हमारे देश में हर महिला को देवी का दर्जा दिया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक दरोगा महिलाओं को खुलेआम गालियां दे रहा है, महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद खाकी भी खुद को शर्मशार महसूस कर रही है।गालीबाज और थप्पड़ बाज दारोगा को डीसीपी सिटी विकास कुमार ने निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला ताज नगरी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गयी थी।पुलिस ने दबिश देर रात को डाली थी।पुलिस को देखकर मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। भीड़ में महिलाएं भी थी।पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो महिलाएं आगे आ गईं।पुलिस और महिलाओं के बीच तकरार शुरू हो गई।दरोगा दीपक चौहान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।इसके बाद दरोगा पहले तो महिलाओं के साथ गाली गलौज की और महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया।

दरोगा ने महिलाओं को जब पीटना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गई।इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया के जरिए इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई।वीडियो देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए,क्योंकि मामला खाकी से जुड़ा हुआ था।

महिलाओं से गाली गलौज और फिर उनको पीटने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपी दरोगा दीपक चौहान पर कार्रवाई कर दी। डीसीपी विकास कुमार ने दरोगा को निलंबित कर दिया और इस मामले की जांच शुरू करा दी।