#MNN24X7 जन सुराज पदयात्रा के गोपालगंज जिला अधिवेशन में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज दल बना कर चुनाव लड़ने का अभियान नहीं है। जन सुराज न ही कोई सामाजिक आंदोलन है। सत्ता से किसी को हटाने का भी अभियान नहीं है। जन सुराज समाज की मदद से बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का प्रयास है।

प्रशांत किशोर ने कहा किइसका कोई नेता नहीं है। इसके नेता इसके मालिक इसके मुखिया बिहार के वो लोग हैं जो अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपना कंधा अपनी शक्ति अपना अनुभव अपना ताकत लगाना चाहते हैं। बिहार को कोई बेहतर और विकास करवा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ वो बिहार के लोगों में है।