Breaking News

#MNN@24X7 झांसीउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति तिरंगे से तरबूजों को साफ कर रहा है।वीडियो झांसी के समथर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष।

32 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति दुकान में रखे हुए तरबूजों के ढेर से तरबूज निकाल कर उस पर लगी धूल को तिरंगे से साफ कर रहा है।जब व्यक्ति ऐसी करतूत को अंजाम दे रहा था उसी समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

पहले भी हो चुके है ऐसे मामले

ऐसा नहीं है तिरंगे के अपमान से जुड़ा यह कोई पहला मामला है।इससे पहले भी इस तरह के मामले हो चुके है और वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। दिल्ली पुलिस ने 52 साल के एक व्यक्ति को तिरंगे के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति तिरंगे से अपनी टू-व्हीलर को साफ कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।

(सौ स्वराज सवेरा)