#MNN@24X7 उजियार पुर, 08 अप्रैल, आज हरपुर रेवाड़ी पन्चायत में सुरेन्द्र राम के आवास पर अम्बेडकर विचार मन्च की बैठक देवेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 14 अप्रैल 2023 को हर्षोल्लास के साथ बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस आयोजन में सभी नागरिकों के साथ बुद्धिजीवियो, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ को भी आमंत्रित किया जायेगा।

बैठक को संबोधित करते भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि देश की संविधान को बदलकर मनुस्मृति लागू करने की साजिश की जा रही है। देश की जनता के सारे मौलिक अधिकारों को खत्म कर तानाशाही थोपने की कोशिश हो रही है। इस लिए सम्विधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबो का परम कर्तव्य है। पूरे देश में सम्विधान और लोकतंत्र की हिफाजत के लिए जनसन्घर्ष जारी है जिसे और मजबूती प्रदान करना होगा।

बैठक में सचिव तननजय प्रकाश, जितेन्द्र सहनी, गनौर सहनी, मो रहुफ, मो मुस्तफा, फूलटून राम, चन्दन कुमार राम, निर्धन शर्मा, मोहन पासवान, परेखन राम, सन्जय कुमार महतो, हरिश्चंद्र राम, मो अजीज, राम बालक राम, मो हबीब, प्रेम चन्द्र राम, सन्तोष कुमार महतो, मो इस्लाम सहित अन्य लोग मौजूद थे।