Breaking News


आरक्षण विरोधी भाजपा की नीतियों को बेनकाब करना होगा–प्रो उमेश कुमार।

#MNN@24X7 भाकपा माले ने नगर निकाय चुनाव में पिछङो के आरक्षण को रद्द करने के खिलाफ राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत आज भाकपा माले जिला कार्यालय से गगनभेदी नारे आरक्षण विरोधी भाजपा की साजिश बेनकाब करो, पिछङो को आरक्षण रद्द करने की साजिश नहीं चलेगी, अविलंब नगर निकाय का चुनाव कराना होगा, जाति के आधार पर आरक्षण तय करो आदि नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पर पहुंच कर भाजपा साजिश का पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा जिला सचिव प्रो उमेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने साजिश कर नगर निकाय चुनाव रद्द कराने में जो अपना बङा योगदान दिया है वह पूरी तरह लोकतंत्र विरोधी एवं पिछङा, अतिपिछङा विरोधी मानसिकता को ही उजागर किया है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आरक्षण विरोधी भाजपा की साजिश को भाकपा माले और महागठबन्धन बेनकाब जनसंघर्षों से कर देगी। सभा को भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य महावीर पोद्दार, जीवछ पासवान, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, अमित कुमार, के आलावे उपेन्द्र राय, जयन्त कुमार, महेश प्रसाद सिंह, सहित अन्य साथियों ने सम्बोधित किया।