#MNN@24X7 साहित्य अकादमी में मैथिली भाषा की परामर्शदातृ समिति का संयोजक डा उदय नारायण सिंह नचिकेता को बनाए जाने का विद्यापति सेवा संस्थान ने स्वागत किया है। संस्थान की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि नचिकेता के संयोजक बनने से मैथिली भाषा और साहित्य का समुचित विकास हो सकेगा। साहित्य अकादमी के प्लेटफार्म पर मैथिली के विकास में उनके अनुभव का फायदा होगा।

मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि नचिकेता के संयोजक बनने से मैथिली के विकास को एक नई गति मिलेगी। उनका साहित्यिक एवं अकादमिक अनुभव मैथिली भाषा साहित्य के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित होगा। वरिष्ठ साहित्यकार डा महेंद्र नारायण राम ने कहा कि नचिकेता के संयोजक बनने से उचित माथे पर मैथिली का पाग चढ़ा है। उनके संयोजक बनने से मैथिली भाषा साहित्य के हितों को सहज ही साधा जा सकेगा।

शुभकामनाएं देने वाले अन्य लोगों में प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, विनोद कुमार झा, दुर्गानंद झा, नवल किशोर झा, डा गणेश कांत झा, डा उदय कांत मिश्र, प्रो विजय कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, पंकज कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।