विनाशकारी और दमनात्मक नीतियों का हमेशा करेंगे प्रतिरोध-गन्गा प्रसाद पासवान

भ्रष्टाचार और लूटतन्त्र के खिलाफ निर्णायक जनसन्घर्ष होगा-तननजय प्रकाश

MNN24X7 भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड अन्तर्गत प्रथम सातन पुर शाखा सम्मेलन सैयदुल जफर अन्सारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। सम्मेलन में सर्व प्रथम श्रमिक नेता आनन्दी लाल राय, राम चन्द्र पासवान एवं सकली देवी के असामयिक निधन पर शोक सम्वेदना व्यक्त श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया। सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुए जिला स्थाई समिति के सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि आज ही के दिन आर एस एस ,बजरंग दल और भाजपा ने कारसेवकों के माध्यम से देश के ऐतिहासिक धरोहर बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर दिया था। जिससे पूरे देश के अन्दर भरके साम्प्रदायिक हिंसा में हजारों निर्दोष लोग मारे गये थे।

उन्होंने कहा कि आज भी सम्प्रदायिक शक्तिया नफरत, हिंसा और विभाजन की राजनीति करने में लगी हुई है जिसे भाकपा माले एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतें अपनी सन्घर्षो के बदौलत सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण महँगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा जहाँ भीषण रूप धारण कर लिया है वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुका है और गरीबी बढ रही है।

सम्मेलन में सर्व सम्मति से सैयदुल जफर अन्सारी शाखा सचिव चुने गए हैं वहीं 25 नये लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाया गया है।सम्मेलन में विरजु साह, सुरेन्द्र महतो, मो मारूफ, फूलपरी देवी, मो एहसान, राम प्रीत दास, चन्दा देवी, सुनील पासवान, मो समद, देव नारायण साह,सुमित्रा देवी, मनोज गिरि, उषा देवी, नरेश दास, चिंता देवी, सुशीला देवी, कारी महतो। राम सेवक साह सहित अन्य लोगों को सदस्यता प्रदान किया गया। इनके आला वे प्रखंड कमिटी सदस्य राम बलि सिंह एवं नवीन कुमार सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।