#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के मढ़ौरा में पत्रकार वार्ता के दौरान बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले एक- दो महीने से एक बात जो सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, वह है कानून व्यवस्था की स्थित का खराब होना।

उन्होंने कहा कि ज्यादतर लोगों से सुनने को मिल रहा था कि महागठबंधन की सरकार बनी है तो आने वाले समय में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। लेकिन पिछले 2 महीने से जब से पदयात्रा सिवान पहुंची है तब से लोग बता रहे हैं कि कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत तेजी से बिगड़ी है। पूरे बिहार में इस साल 15 से ज्यादा मुखिया और 6 से ज्यादा सरपंचों को गोली मार दी गई है। इसके अलावा लोग अपने आस-पास की घटनाओं का जिक्र करते हुए गोलीबाजी, मर्डर, अपहरण, रंगदारी और हत्या के बारे में बताते हैं। जो डर लोगों के मन में अक्टूबर-नवंबर के महीने में था वो अब जमीन पर देखा जा रहा है।