#MNN@24X7 दरभंगा, दिनांक 16 अप्रैल 2023 को सोनकी पंचायत सरकार भवन में सोनकी प्रखंड सह डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति द्वारा भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ देवेंद्र कुमार यादव आजाद ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉक्टर कामेश्वर पासवान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के हर वर्ग में ले जाने की आवश्यकता है। संगठित हो, संघर्ष करो और शिक्षित बनो बाबासाहेब आंबेडकर के विचार से सोनकी प्रखंड का निर्माण और डिग्री कॉलेज का निर्माण संभव हो सकता है।

बिहार प्रदेश जनता दल यू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने ने कहा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जिंदगी भर समानता एवं ज्ञान के लिए संघर्ष करते रहे। आज उनके संघर्ष का प्रतिफल समाज को मिल रहा है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सोनकी प्रखंड सह डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार आजाद ने कहा 20 गांव से ज्यादा मुखिया की भागीदारी इस संघर्ष की सफलता का प्रतीक है। बाबा बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव तक ले जाने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम को राजकिशोर मंडल अशोक यादव दयाराम मुखिया भूषण यादव राजनंदन यादव श्याम नंदन यादव दिलीप राय संबोधित किया।

कार्यक्रम के सह संयोजक रामबाबू चौपाल मंच संचालन के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया।