#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के हाजीपुर में मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इतने दिनों से मैं पैदल चल रहा हूं मैंने पाया है कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बड़ा रूप ले लिया है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने पदयात्रा की शुरुआत की थी तब उससे कुछ महीनें पहले ही महागठबंधन की सरकार अगस्त में बनी थी। चंपारण के लोगों के अंदर कानून व्यवस्था को लेकर काफी आशंका थी। जब पदयात्रा सीवान में पहुंची तब से मैं सीवान के लोगों को कहते हुए सुन रहा हूं कि हर दिन बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आय दिन मर्डर, चोरी, डकैती की घटना बिहार में बढ़ गई है। आज मोटे तौर पर बिहार की जनता अफसरशाही से भी बहुत परेशान है। आज लोगों की नजर में बिहार में अफसरों का भी जंगल राज कायम होता दिख रहा है।