#MNN@24X7 दरभंगा – लोकसभा में 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए संसद के अंदर और बाहर कलर्ड स्मोक छोड़ते हुए जमकर नारेबाजी करने वाले मामले का मास्टरमाइंड ललित मोहन झा दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के रामपुर उदय गांव के निवासी है। तथा उनके माता-पिता का कहना है कि ललित घर या बाहर में ऐसी कोई हरकत नहीं की थी। जिससे हमलोगों को उसपर शक हो। हम लोगो को गाड़ी में बैठाकर ललित ने कहा था कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए दिल्ली जा रहा है। जिसपर मैंने उसे आशीर्वाद के रूप में 250 रुपया दिया था।

वही ललित मोहन झा के पिता देवानंद झा ने कहा कि दरभंगा के ट्रेन पर बैठाकर ललित ने कहा की मैं दो चार दिन के लिए दिल्ली जा रहा हूं और दोस्तों से मिलकर लौट आएंगे। किस लिए जा रहे हैं कहां जा रहे हैं क्यों जा रहे हैं इस चीज की हम लोगों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि जब ललित हमसे आशीर्वाद लेकर लौट रहा था तो हमने उसे 250 रुपया आशीर्वाद के रूप में दिया था और कहा था कि तुम जाकर इससे कुछ खा लेना।

इस पर ललित ने बोला कि ठीक है आप लोग आराम से जाइए। हम भी रात्रि 8 बजे दिल्ली के लिए निकलूंगा और दो-चार दिन में घूम कर लौट आऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि ललित का कभी भी किसी प्रकार का गलत गतिविधि नही देखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह दो-तीन बार दिल्ली जा चुका है। किस काम के लिए वह दिल्ली जाता था। उसने कभी इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं दिया।

वही ललित झा की माता मंजुला झा ने कहा कि मेरा बेटा भगत सिंह के तस्वीर का पूजा-पाठ करता है। इस बात की जानकारी हमलोगों को है। इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी नही है। भगत सिंह को ललित अपना गुरु मनता है और किसी प्रकार का कोई बात नही है। हमारा लड़का बहुत ही अच्छा है। यह कैसे हो गया हमको समझ में कुछ नहीं आ रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि ललित से मिलने के लिए घर पर कोई नहीं आता था। घर से बाहर वह क्या करता था इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं है। आजतक इस तरह की कोई गतिविधि देखने को मिली।

वही ललित मोहन झा के पड़ोसी ने कहा कि पिछले एक साल से वह गांव नही आया था। बचपन से ही शांत स्वभाव का था। प्रारंभिक पढ़ाई इसी गांव के स्कूल में कर कोलकाता चला गया। सूचना मिलने के बाद ललित के माता-पिता काफी परेशान है। वहीं उन्होंने बताया कि कल हम लोगों को पता चला कि संसद वाले कांड में ललित का नाम मास्टरमाइंड के रूप में आया है। इस तरह सूचना मिलने के बाद हम लोग काफी अचंभित हैं। क्योंकि ललित इस प्रकार का लड़का नहीं था।