Breaking News

मजदूरों के साथ बदसलुकी करने वाले मुखिया की हो गिरफ्तारी – एक्टू।

8 महीने के बकाए का भुगतान जल्द हो।

#MNN@24X7 दरभंगा, सफाई मजदूर यूनियन संबद्ध एक्टू के बैनर तले बहादुरपुर देकुली पंचायत के स्वच्छता मिशन के कर्मियों ने 8 महीने के मानदेय के भुगतान व उनके साथ दबंगई करने व मारपीट करने वाले बहादुरपुर देकुली के मुखिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर बहादुरपुर प्रखंड से रामपुर गाँव तक मशाल जुलूस निकाला गया।

मशाल जुलूस का नेतृत्व एक्टू के जिला उपाध्यक्ष रामनारायण पासवान, भाकपा(माले) नेता नंद लाल ठाकुर, बिनोद कुमार सिंह आदि ने किया। प्रदर्शनकारी दलित उत्पीड़न करने वाले बहादुरपुर देकुली की मुखिया को गिरफ्तार करो, सफाई मजदूरों के 8 महीने का बकाया मानदेय भुगतान करना होगा आदि नारा लगा रहे थे।