#MNN@24X7 कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक दरभंगा जिला भाजपा के द्वारा चलाए गए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल समापन के पश्चात समीक्षा बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में सेवा पखवारा के कुल 23 कार्यक्रमों के विभिन्न प्रभारियों को उनके समर्पित भाव से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की दरभंगा में सेवा पखवारा के सभी कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल हुए और प्रदेश स्तर से भी दरभंगा जिला के कार्यक्रमों को काफी सराहना मिली है। इसके लिए सभी प्रभारी और कार्यकर्ता गण बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।

समीक्षा बैठक के साथ ही कल लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

बैठक में जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशिला गुप्ता ,सेवा कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, सह प्रभारी जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, अशोक अमर, सचिन जैन, तनवीर हसन मनिकांत मिश्रा, बालेन्दु झा बालाजी, राजेश रंजन उमेश चौधरी, कन्हैया पासवान,बबलू मिश्रा विनोद सिंह अनिल कुशवाहा संजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।