#MNN@24X7 दरभंगा, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगवा गुमती के निकट गुरुवार की देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि बाइक में ठोकर लगते ही चालक स्कॉर्पियो को तेजी से भगाने लगा। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी और रुक गयी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की ज्मकर धुनाई शुरू कर दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्कॉर्पियो चालक को भीड़ से बचाया। स्थानीय लोगों को आशंका हुई कि पुलिस चालक को बचाना चाहती है। इसी से आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। हालांकि इसमें कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, परन्तु पुलिस वाहन का पीछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भीड़ ने थानाध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की भी की। घायल बाइक चालक की पहचान शहर के पटेल चौक निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है।