दरभंगा। स्थानीय मछुआरों की समस्याओं को लेकर एमएलसी,अर्जुन सहनी के द्वारा प्रश्नकाल के दौरान सदन के समक्ष बात रखी गयी।

दरभंगा जिला के घनश्यामपुर अंचल अवस्थित गनौन ग्राम के मत्स्य विभाग का जलकर चक्रसायर पोखर गनौन का यह जलकर विभाग द्वारा स्थानीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के साथ बंदोबस्त किया गया था। बिहार जलकर प्रबंधन अधिनियम के अनुसार इस जलकर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पट्टेदार को ही मछली पालन एवं शिकारमाही करने का अधिकार है। उक्त पोखरों में स्थानीय ग्रामीणों एवं कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा वहां जबरन मछली नहीं मारने दिया जा रहा है। मछुआ सदस्यों को नियम के प्रतिकूल उन्हें अधिकार से वंचित किया जा रहा है। घनश्यामपुर थाना को इसकी सारी जानकारी है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष द्वारा व्यक्ति विशेष को संरक्षण दिया जा रहा है और पट्टेदार मछुआरों को जबरदस्ती मछली नहीं मारने दिया जा रहा है। मछली मारने के दौरान कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। श्री सहनी ने समस्या के निदान हेतु सरकार से सदन में स्पष्ट वक्तव्य की मांग की । वहीं सरकार से मांग किया कि अभिलंब दबंगों पर कार्रवाई कर मछुआरों को मछली पालन व मछली मारने का अधिकार दिया जाए।