Breaking News


शहर के रत्नोपट्‌टी शुभंकरपुर TOP थाना के अन्तर्गत परिवारिक कलह से पेरशान युवक ने फ़सरी लगा कर ले ली अपनी जान।

दरभंगा। रत्नोपट्‌टी शुभंकरपुर TOP थाना के अन्तर्गत शुभंकरपुर डीह मोहल्ले में शनिवार की देर शाम विष्णु कुमार नामक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम प्रसंग में 3 माह पहले शादी हुई थी। इधर शादी के बाद से ही युवक का परिवार में कलह चल रहा था।

हालांकि खुदकुशी के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इधर ओपी अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रमोद राय के बेटे विष्णु कुमार की शादी लव मैरिज से 3 माह पहले हुई थी। वह मजदूरी भी करता था। अभी इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विष्णु कल देर शाम अपने बंद कमरे में फसरी लगा कर खुदकुशी कर लिया। वही मौके पर आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।आगे की जानकारी जांच के बाद ही पता चल पायेगा।