दरभंगा पुलिस अपराधियों को सरंक्षण दे रही हैं – हरि पासवान।

अपराधियों के आतंक के खिलाफ ग्रामीण सामने आएं – बिनोद कुमार सिंह।

तारालाही (बहादुरपुर), 9मई, दरभंगा में बढ़ते अपराध, अपराधियों के बढ़ते मनोबल, दिनदहाड़े भीषण गोलीकांड में हुए हत्याकांड के अभियुक्त घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहने, उसके कुछ दिन बाद अपहरण करके पान दुकानदार की हुई हत्या के खिलाफ भाकपा (माले) तारालाही लोकल कमिटी के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) के प्रखंड सचिव बिनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख हरि पासवान, शत्रुध्न पासवान, मो सफीकुल और रेखा देवी ने किया। प्रतिवाद मार्च तारालाही चौक से तारालाही लोहरसारी चौक से पुनः वापस घूमते हुए ओझौल गांव में जाकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।

मो सफीकुल की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) प्रखंड सचिव बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े जघन्य रूप से रवि सिंह की 16 राउंड गोली चलाकर हुई निशंस हत्या से इस इलाके में आम लोगों में भय और आतंक का माहौल हैं। एक सप्ताह के अंदर तारालाही के रामसेवक भगत का अपहरण करके दूसरी हत्या हुई । जो यह बताने के लिए काफी हैं कि अपराधियों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं हैं। अपराध के खिलाफ आम नागरिकों को ही मोर्चा खोलना होगा।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सह पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने कहा कि दरभंगा जिला में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं,और पुलिस अपराधियों को नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पुलिस के सरंक्षण में अपराधी नंगा खेल खेल रहे हैं और पुलिस को सूचना देने के बाद भी मुकदर्शक बनी रहती हैं। दरभंगा के नकारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन वक्त की मांग हैं।

सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के प्रखंड सचिव शत्रुध्न पासवान ने कहा कि अपराध हत्या का यह दस्तूर अब नहीं चलेगा। उन्होंने अपराध के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों को शामिल होने का आह्वान किया।। सभा को मुंशी यादव, मो सफीकुल, रेखा देवी, सुनीता देवी, प्रेम सिंह आदि ने भी संबोधित किया।