दो वर्षीय बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बी.एड.)-2022 के आयोजन का दायित्व महामहिम कुलाधिपति द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को दिया गया है। 23.06.2022 (गुरुवार) को पूर्वाह्ण 11:00 से अपराह्ण 01:00 बजे तक दो वर्षीय बी.एड. और शिक्षा शास्त्री 2022 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि सीईटी-बी.एड.-2022 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 191929 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। इसमें 97718 महिला एवं 94211 पुरूष अभ्यर्थी शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री के लिए 280 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 95 महिला एवं 185 पुरूष हैं।

प्रो. मेहता ने बताया कि 191929 अभ्यर्थियों के लिए राज्य भर के 11 शहर में कुल 325 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए कुल 157 और पुरूषों के लिए 168 परीक्षा केंद्र हैं।

पटना शहर में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 33 महिलाओं के लिए और 44 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। पटना शहर के लिए कुल 54584 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 26566 महिला और 28018 पुरूष शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर शहर में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 22 महिलाओं के लिए और 19 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। मुजफ्फरपुर शहर के लिए कुल 27605 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 14885 महिला और 12720 पुरूष शामिल हैं।

दरभंगा शहर में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 24 महिलाओं के लिए और 20 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। दरभंगा शहर के लिए कुल 24575 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 13160 महिला और 11415 पुरूष शामिल हैं।

गया शहर में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 09 महिलाओं के लिए और 08 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। गया शहर के लिए कुल 16689 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 7575 महिला और 9114 पुरूष शामिल हैं।

भागलपुर शहर में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 16 महिलाओं के लिए और 12 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। भागलपुर शहर के लिए कुल 13250 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 7162 महिला और 6088 पुरूष शामिल हैं।

पूर्णियाँ शहर में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 13 महिलाओं के लिए और 15 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। पूर्णियाँ शहर के लिए कुल 11638 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 6224 महिला और 5414 पुरूष शामिल हैं।

मधेपुरा शहर में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 11 महिलाओं के लिए और 11 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। मधेपुरा शहर के लिए कुल 11527 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 5409 महिला और 6118 पुरूष शामिल हैं।

आरा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 09 महिलाओं के लिए और 11 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। आरा शहर के लिए कुल 10074 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 4793 महिला और 5281 पुरूष शामिल हैं।

हाजीपुर शहर में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 09 महिलाओं के लिए और 08 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। हाजीपुर शहर के लिए कुल 7940 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 4349 महिला और 3591 पुरूष शामिल हैं।

मुंगेर शहर में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 08 महिलाओं के लिए और 09 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। मुंगेर शहर के लिए कुल 7028 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 3716 महिला और 3312 पुरूष शामिल हैं।

और छपरा शहर में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 08 महिलाओं के लिए और 06 पुरूषों के लिए परीक्षा केंद्र हैं। छपरा शहर के लिए कुल 7019 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 3879 महिला और 3140 पुरूष शामिल हैं।

प्रो. मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी 13.06.2022 से अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलॉड कर सकेंगे। अगर, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनल़ॉड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे जानकारी/सहायता हेतु अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 07314629842 और ईमेल आइडी helpdeskcetbed2022@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। 23.06.2022 को अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर प्रात: 09:00 बजे पहुंच जाना है।