Breaking News

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

#MNN@24X7 दरभंगा, 21 मार्च, राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा-2023 का आयोजन जिला-स्तारीय पोषण जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर के बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार के समीप से जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद के कर कमलों से हरी झण्डी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया गया।  
    
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आई०सी०डी०एस० डॉ० रश्मि वर्मा द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़ा-2023 कार्यक्रम 20 मार्च 2023 से 03 अप्रैल 2023 तक जिला, परियोजना एवं केन्द्र स्तर पर किया जायेगा।
    
इस वर्ष मिलेटस (मोटे अनाज/श्री अन्न4) पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही सभी गतिविधियों की इंट्री पोषण अभियान के वेबसाईट पर प्रखंड समन्वायक, महिला पर्यवेक्षिका द्वारा किया जायेगा।
    
इस अवसर पर जिला समन्वईयक श्री विवेक भूषण, सेंटर मैनेजर महिला हेल्प्लाईन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर, किरतपुर, अलीनगर, घनश्यामपुर, बिरौल, बहेड़ी एवं महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे।