अपने दायित्वों का भरपूर करें निर्वहन।

#MNN@24X7 दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बिहार दिवस पर आयोजित कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ शशिनाथ झा ने कहा कि बिहार का इतिहास काफी पुराना व गौरवशाली रहा है। गुलामी की जंजीरों में जकड़े होने के बावजूद अपने स्थापना काल 1912 से ही बिहार कई मामलों में दूसरे प्रान्तों से अलग व पथ प्रदर्शक बना हुआ है। देश की आजादी में भी बिहार प्रान्त का खासा योगदान रहा है।यहां के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को आज हम इस दिवस पर नमन करते हैं, श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति डॉ झा ने कहा कि शिक्षा, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में यहां प्रशंसनीय प्रगति हुई है। बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। इसलिए हमलोग जहां हैं और जो भी दायित्व मिला उसे संजीदगी से निभाएं।तभी अपना बिहार राष्ट्र के क्षितिज पर बुलंदियों का नया इतिहास लिख पायेगा। हमलोग शिक्षा जगत से हैं। इसलिए खासकर इस क्षेत्र में अपने लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखकर हमलोग कार्य करें।

इस मौके पर कुलपति के अलावा डॉ श्रीपति त्रिपाठी, डॉ शिवलोचन झा, डॉ बिजय मिश्र, डॉ दिनांनाथ साह, डॉ पवन झा, डॉ दिनेश झा, डॉ महानन्द ठाकुर, डॉ दयानाथ झा,डॉ सुधीर झा, एफओ डॉ जयकिशोर चौधरी,मैथिली गायिका डा0 ममता ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।