सेवा निवृत्ति पर आयोजित समारोह में शिक्षकों व कर्मियों ने दी शुभकामनाएं
#MNN24X7 दरभंगा, 1 जून। एमएमटीएम कॉलेज, दरभंगा में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी अभय नाथ झा के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर सोमवार को एक सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य अंजनी कुमार चौधुरी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने अभय नाथ झा की कार्यनिष्ठा, अनुशासन एवं महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सेवाएं संस्थान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
समारोह में महाविद्यालय के सचिव डॉ. राम सुदिष्ट चौधरी ने अभय नाथ झा के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
इस अवसर पर हरि किशोर चौधरी, लक्ष्मीकांत मिश्र, कल्याण कुमार राय, दुर्गानंद राय, प्रेम प्रकाश भारती, सत्येंद्र कुमार सिंह, अनूप कुमार सिन्हा, रामलला मिश्र, चंद्रमोहन झा, भरत कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित थे। सभी ने अभय नाथ झा के उज्ज्वल, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में अभय नाथ झा ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।