Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा/समस्तीपुर। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 मई 2026 तक उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। इस दौरान गरज वाले बादल बनने तथा कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 से 22 मई के बीच बारिश और तेज हवा चलने की संभावना अधिक रहेगी। वर्षा के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

वहीं, सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक कार्य सावधानीपूर्वक करें तथा तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाएं।