Breaking News

बिहारी स्मिता के साथ खिलवाड़ बंद हो-सुरेंद्र प्रसाद सिंह।

#MNN24X7 समस्तीपुर, 28 अप्रैल,भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार को एक बिहारी युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार बिहार निवासी एक युवक देर रात अपने दोस्त के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस बढ़ने पर पुलिसकर्मी ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को “बिहारी” कहकर अपमानित किया गया। भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिल्ली में बिहारी युवक को अपमानित करने, मारपीट करने और गोली मारकर हत्या कर देने की घटना को बिहारी स्मिता के साथ खिलवाड़ बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन महीने के अंदर सजा देने एवं मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है।