Breaking News


एसडीपीओ ने ऐसे युवाओं को दी सलाह,खुद को सुधार ले, नहीं तो होगी कड़ी कारवाई।

#MNN@24X7 दरभंगा जिले में नशेड़ीयो द्वारा किए जा रहे उत्पात एवं घटनाओं को लेकर अब दरभंगा पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। खुद देर रात एसडीपीओ अमित कुमार अपने काफिले के साथ सड़क सहित अन्य जगहों पर ऐसे नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाते रहे । उनके साथ यूनिवेर्सिटी थाना अध्यक्ष सत्यप्रकास झा लहेरियासराय थाना अध्यक्ष मदन कुमार सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल नजर आयी।

वही एसडीपीओ अमित कुमार ने ऐसे युवाओं से अपील की कि वे खुद को सुधार ले नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले दिनों डीएमसीएच में भी एक नशेड़ी ने वहां पहुंच कर नशे की सुई की मांग की थी।नहीं मिलने पर वहां हो हंगामा किया था। साथ ही उन्होंने कुछ लूटपाट की घटना को भी अंजाम देने की कोशिश की,जिसका पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंचकर मामले को संभाला था।

बहरहाल दरभंगा पुलिस अब ऐसे नशेड़ियों से निपटने के लिए कमर कस ली है, और खुद वरीय अधिकारी देर रात सड़क पर उतरकर नशेड़ियों की तलाश कर रहे है।