Breaking News

लगभग 840 पदों पर नियुक्ति के लिए होगा साक्षात्कार व मिलेगा रोजगार।

अभ्यर्थियों के लिए 19 से 34 वर्ष का आयु है निर्धारित।

#MNN@24X7 दरभंगा,21 मार्च, नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखण्डों के विभिन्न KYP केन्द्रों पर अलग-अलग तिथियों को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 23 मार्च को घनश्यामपुर प्रखण्ड के BSDC में, 24 मार्च को बिरौल प्रखण्ड के SDC में, 25 मार्च को तारडीह प्रखण्ड के SDC में तथा 27 मार्च 2023 को जाले SDC में Aamdhane Pvt.Ltd द्वारा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में  Aamdhane Pvt.Ltd द्वारा ट्रेनी, फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के कुल – 840 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का उम्र सीमा 19 से 34 वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसमें 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. एवं  डिप्लोमा (फिटर/इलेक्ट्रीशियन एण्ड इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 10,800 से 14,000/- रुपये सहित अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा, अहमदाबाद, अहमदनगर (महाराष्ट्र) में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
    
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
      
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।