Breaking News

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के परसा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लड़के पढ़ने के लिए या कोई मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं। दूसरे राज्यों के लोगों में से जिसका जब मन करता है वहीं उन्हे 2 थप्पड़ मार देता है, जिसका मन करता है वही उसको बिहारी कह कर गाली दे देता है।

उन्होंने कहा कि देश के लोग समझते हैं कि बिहारी का मतलब बेवकूफ, बिहारी का मतलब मूर्ख, क्या हम सब लोग बेवकूफ हैं? बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं। यहाँ के नेताओं ने हमको बेवकूफ बना दिया है। बिहार ज्ञान की भूमि रही है, देवताओं को भी बिहार में आकार ज्ञान मिला है। 1500 सालों तक देश की राजधानी रही है बिहार, यहाँ से पूरा देश चला है लेकिन आज बिहार की दुर्दशा ऐसी हो गई है कि पहले बिहार से देश चलता था और आज बिहार के लड़के देश में घूम-घूम कर मजदूरी कर रहे हैं।