Breaking News

#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के हाजीपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज सिर्फ मजदूर पैदा किया जा रहा है। आज हम बच्चों को पैदा कर मजदूर बना रहे हैं। आज हम जिस बच्चे को पेट काट-काट कर बड़ा कर रहे हैं उन्हें 20 से 22 साल होने भी नहीं दे रहे हैं और दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए भेज दे रहे हैं। बिहार के लड़के आज परदेस में बीमार हो भी जाएं तो भी उनके घर वाले तड़प कर रह जाते हैं पर अपने घर के परिवार को देख नहीं पाते।

उन्होंने कहा कि आज बिहार से बाहर गया लड़का सिर्फ छठ के समय 10 से 15 दिन के लिए अपने घर आते हैं। मजदूरी कर रहे लड़कों से पूछिये की कैसे वो अपना पेट काट के घर पैसा भेजते हैं ताकि उनके घर के बच्चे भूखे न सोये और आप अपना क़ीमती वोट गांव वालों को देखकर किसी दूसरे को सुनकर देते हैं।