Breaking News

दरभंगा में अपराधियों का मनोबल चरम पर है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीच सड़क पर युवक को घेरकर तेजधार हथियार से बेरहमी से वार कर की गई हत्या।

#MNN@24X7 दरभंगा, दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 छठी पोखर पर आ एक ह्रदय को विचलित कर देने वाली सूचना आ रही है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात आपसी रंजिश में मंचित यादव नामक एक युवक को पहले से घात लगाकर बैठे 5 की संख्या में अपराधियों ने घेर कर चाकू से वार कर दिया।

इस घटना में घटनास्थल पर ही मंचित यादव लहूलुहान हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही आनन-फानन में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौकेपर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंचित की मौत हो गई है। साथ ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने छापामारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है,आगे की जानकारी सूचना मिलते ही प्रेषित की जाएगी।