Breaking News

मजदूरों का आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक शोषण में बेतहाशा बढोतरी-फूलबाबू सिंह।

#MNN@24X7 उजियारपुर 02 मई, भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में एक मई को अन्गार घाट प्राथमिक विद्यालय मकतब के निकट समीम मन्सूरी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम शहीद हुए मजदूरों के शहीद वेदी पर पुष्पान्जलि अर्पित कर श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया।

तत्पश्चात् हुए सभा को संबोधित करते भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि एक मई 1889 को लाखों मजदूरों ने आठ घन्टा काम, आठ घन्टा आराम एवं आठ घन्टा मनोरंजन की मांग को लेकर शिकागो के फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया था जिसे दमनात्मक तरीके हमला किया गया था जिस दमन की कार्रवाई से हजारों मजदूर शहीद हुए थे, हजारों घायल हुए थे। मजदूरों के शरीर का कपङा खून से रन्ग गया था। और उसी दिन लाल झंडे का निर्माण हुआ था।

सभा को संबोधित करते माले नेता फूलबाबू सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों पर शोषण, दमन एवं अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा बढोतरी हुई है और मजदूरों पर आर्थिक हमले बढें है।
सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, अर्जुन दास ने सम्बोधित किया। इनके आला वे महेन्द्र महतो, मो आलमगीर, मो अब्दुल सलाम, धर्मेन्द्र सहनी, चन्दन सहनी, मो मोनू, मो मिराज, मो रईस, मो सकूर, रूस्तम राम, के आलवे सैकड़ों लोग मौजूद थे।