Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, रैयाम थाना क्षेत्र के फूलकाही गांव में शुक्रवार को एक हीं परिवार के तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके कारण सभी की हालत बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें भरत साहु की पत्नी मीना कुमारी व पुत्र रोहित साहु एवं पुत्री खुशी कुमारी शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी, केवटी रनवे में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया है। डीएमसीएच मे इलाज के दौरान रोहित साह की मौत हो गई। मा मीणा देवी की हालत नाजुक बताया जा रहा है।

बेंता ओपी प्रभारी ने बताया की प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना का कारण पारिवारिक कलह है। जिसमे मृतक रोहित साह गुरुवार को ही तमिलनाडु से घर आया था। और आवेश मे आकर माँ एवं बहन के साथ खुद भी ग्लास मे जहर घोल कर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक माँ मीणा देवी तथा बहन ख़ुशी कुमारी की हालत नाजुक बनी हुवी है।