महिला दिवस के अवसर पर कल मंगलवार को समस्तीपुर शहर के खरीदाबाद में “देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान ” विषयक “विचार गोष्ठी” आयोजित की गयी l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में महिलाओं के योगदानों और उनकी उपलब्धियों के जश्न मनाने का दिन है। आज महिला हर मोर्च पर अग्रणी भूमिका निभा रही है। चाहे देश की सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर फिर अपने परिवार को चलाने की जिम्मेदारी हो। महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, उन्नति, विकास में महिलाओं का योगदान सदैव अविस्मरणीय है l आज भी आवश्यकता है महिलाओं के उत्थान, उनके अधिकारो को सुरक्षित रखने व उनको बराबरी से साथ खड़ा रखने के कार्य को और आगे बढ़ाने की, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त नारीशक्ति को प्रणाम।
09 Mar 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।