Breaking News

शोभन के गरीबों की हुई बैठक, 29 मार्च को डीएम के समक्ष होगा प्रदर्शन।
शोभन(बहादुरपुर), 22 मार्च 2022।
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखण्ड के शोभन गांव में भूमिहीनों के घर उजाड़ने के नोटिस देने के खिलाफ मीटिंग शोभन गांव में मो शोएब की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हु भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि नीतीश राज में गरीबों को उजाड़ने के साजिश चल रहा हैं। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ने नहीं दिया जायेगा। इसके खिलाफ लड़ाई तेज होगा। 29 मार्च को दरभंगा जिला पदाधिकारी के समक्ष ग्रामीण गरीबों के वास्-आवास के सवाल पर होगा प्रदर्शन। बैठक में भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शिवन यादव, कैलाश पासवान, गोविंद यादव, कोमलकांत यादव, मो शोएब, मो अरमान ने शिरकत किया।