Breaking News

अवकाश के दिनों में किया गया आंशिक बदलाव

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय में पूजावकाश समेत अन्य अवकाश के दिनों में आंशिक बदलाव किया गया है। अब यहां 14 दिनों के बदले 10 दिनों का अवकाश रहेगा। नए कार्यालय आदेश के अनुसार 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय मुख्यालय की चार शाखाओं को खोलकर काम काज किये जायेंगे।इसके पूर्व 16 से 28 अक्टूबर तक मुख्यालय में पूर्ण अवकाश की घोषणा की गई थी।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नए आदेश की तामिला के लिए अंकेक्षण, लेखा, स्थापना एवं विधि शाखा को 16 से 19 तक खोलकर रखने का नया आदेश निकाला गया है। साथ ही निदेशित किया गया है कि इन सम्बन्धित शाखाओं के पदाधिकारी व कर्मी इस अवधि में उपस्थित रहेंगे। उक्त चार दिनों का प्रतिपूर्ति अवकाश भविष्य में देय रहेगा।