Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अपरिहार्य कारण से पूर्व प्रस्तावित 27 फरवरी को होने वाली स्थगित सीनेट की बैठक राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में आगामी 13 मार्च को पूर्वाह्ण 11:00 बजे से विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित की जाएगी।

कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित ने संबोधित अधिसूचना जारी की है।