Breaking News

भाजपा के बुलडोज़र राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प।,

भाकपा(माले) को जिले की अव्वल कम्युनिस्ट पार्टी बनाने का कार्यभार लिया।

कॉमरेड उमेश कुमार पुनः जिला सचिव बने, 31 सदस्यों की जिला कमेटी निर्वाचित हुई*

कल्याणपुर/समस्तीपुर 19 अप्रैल 2026

कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर चंदा विवाह भवन बिरसिंहपुर में कल से शुरू हुआ दो दिवसीय भाकपा(माले) का 11वां समस्तीपुर जिला सम्मेलन का आज 9 स्थायी आमंत्रित समेत 31 सदस्यों की जिला कमेटी और जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉ. उमेश कुमार को पुनः जिला सचिव चुनने के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया.

सम्मेलन की उद्घाटन सत्र को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य और खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह पूर्व विधायिका कॉ. मंजू प्रकाश, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और समकालीन लोकयुद्ध के संपादक कॉ. संतोष सहर, सम्मेलन पर्यवेक्षक भाकपा(माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य सह दरभंगा जिला सचिव कॉ. बैद्यनाथ यादव,आइसा राज्य अध्यक्ष कॉ. प्रिती कुमारी, शिक्षाविद् डॉ. प्रभात कुमार, महासंघ के महासचिव अजय कुमार ने संबोधित किया.

कल शुरू हुए सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव उमेश कुमार ने पिछले कामकाज की रिपोर्ट पेश की जिसमें जिले में भाकपा (माले ) के नेतृत्व में चले आंदोलनों और प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ चले अभियानों की विस्तृत चर्चा करने के साथ ही समस्तीपुर जिले में भाकपा(माले) के विस्तार करने व मजबूत बनाने के सवाल पर विचार किया गया था.

जिले के लगभग सभी प्रखंडों से जुटे 240 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने जिनमें महिलाएं व छात्र-युवा भी शामिल थे, इसपर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से पारित किया.

प्रतिनिधि सत्र को ललन कुमार, फुलबाबू सिंह, अजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रौशन कुमार, सुनील कुमार, खुर्शीद खैर, रामचंद्र प्रधान, रामचंद्र पासवान, जितेंद्र साहनी, राहुल राय, मुकेश कुमार, अर्जुन दास आदि जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ तीन दर्जनों से भी अधिक प्रतिनिधि ने भाग लेकर अपनी बात को रखें।

एक पांच सदस्यों अध्यक्ष मंडल ललन कुमार, जीवछ पासवान, अजय कुमार, हरिकांत झा ने सम्मेलन का संचालन किया.

सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य सह दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की देखरेख में चले सांगठनिक सत्र में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय जिला कमेटी सदस्य उमेश कुमार, मंजू प्रकाश, फूलबाबू सिंह, जीवछ पासवान, वंदना सिंह, महावीर पोद्दार, अजय कुमार, ललन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, रामचंद्र पासवान, उपेंद्र राय, रौशन कुमार, रंजीत राम, हरिकांत झा, सुशील कुमार, फिरोजा बेगम, अनिल कुमार चौधरी, राम पुकार महतो, गंगा प्रसाद पासवान, आसिफ होदा, जयंत कुमार, सुनील कुमार, लोकेश राज, बैजनाथ महतो, नंदकिशोर राय, उदय कुमार, दीपक यदुवंशी, मो. दुलारे, राम विनय पासवान सहित एवं खुर्शीद खैर, महेश सिंह, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रजबिलास राय, प्रमिला राय, लक्ष्मी शाह, समीम मंसूरी, विरेंद्र राम, चंदेश्वर यादव 9 सदस्यीय स्थाई सदस्य के भाकपा(माले ) राज्य कमेटी सदस्य उमेश कुमार पुनः सर्वसम्मति से भाकपा(माले) के समस्तीपुर जिला सचिव चुने गए.

जिला सम्मेलन की झलकियां

सम्मेलन ने जिले में कम्युनिस्ट पार्टी की पुरानी विरासत को शिद्दत से याद करते हुए गरीबो, दलितों, महिलाओं, छात्र-नौजवानो और मुस्लिम समुदाय समेत संघर्षशील ताकतों को भाकपा(माले) के बैनर तले एकजुट कर भाजपा के बुलडोज़र राज को खत्म करने का संकल्प लिया. इसके साथ ही सामंती ताकतों, भू-माफियाओ और सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों के वास-आवास की लड़ाई छेड़ने का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन ने कर्ज के बोझ, रोजगार के लिए पलायन, सामती अत्याचार, बाढ़ और विस्थापन, महंगाई तथा कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट-खसोट के सवाल पर भी आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। सम्मेलन ने आंदोलनों में व्यापक जनता की भागीदारी कराने के साथ गांव-टोलों के तमाम गरीबों को एकजुट करने तथा उन्हें भाकपा (माले) में शामिल कर नीचे ऐसा ऊपर तक मजबूत संगठन बनाने के लक्ष्य के साथ भाकपा(माले) को जिले की अव्वल पार्टी बनाने का संकल्प लिया है. सम्मेलन जिले में शहीद व दिंवगत भाकपा(माले) नेताओं समेत आजादी आंदोलन व कम्युनिस्ट व सोशलिस्ट आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ.

जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सुखलाल यादव के हाथों झंदोरोहण और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि देने के साथ शुरू हुआ सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय गीत और गगनभेदी नारों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.