Breaking News

maithilinewsnetwork

पटना: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक ही परिवार के चार बच्चों ने मिनरल वाटर समझकर बैटरी का पानी पी लिया. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. नाजुक हालत को देखते हुए तीनों बच्चों को पटना रेफर किया गया है. यह घटना नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़गड़वा गांव का है.

बताया जा रहा है कि यह हादसा मुड़गड़वा गांव के बाढो महतो के परिवार के साथ हुआ है. बाढो महतो के पुत्र राजीव कुमार के तीन बच्चे रिशु कुमार 2 वर्ष, दिलखुश कुमार 4 साल, प्रिंस कुमार 5 साल और रजनीश कुमार के भाई का लड़का जिसकी उम्र 4 वर्ष है. रिशु कुमार और दिलखुश कुमार का मुंडन कर्म के बाद पटना से सभी वापस घर मुड़गड़वा लौटे थे. इसी दौरान चारों बच्चे टेम्पो पर बैठकर खेल रहे थे.

तभी बच्चों की नजर टेम्पो पर रखे बैटरी वाले पानी बोतल पर पड़ी. इनलोगों ने मिनरल वाटर समझकर बैटरी का पानी पी लिया. जिसके बाद सभी बच्चों की तबीयत खरब हो गई. गंभीर हालत को देखते हुए रिशु को पटना भेजा गया, जहां पीएमसीएच पहुंचते ही रिशु की मौत हो गई. जबकि तीन बच्चे की स्थिति गंभीर है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव के लोग भी इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं.