Breaking News

BREAKING
NEWS


#MNN24X7 यातायात डीएसपी सह प्रभारी मुख्यालय डीएसपी, बिरजू पासवान ने नगर थाना पर प्रेसवार्ता आयोजित कर आर्म्स के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा 5 दिसंबर को नगर थानाध्यक्ष अपने पुलिस के जवानों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी बीच इमली घाट की तरफ से आ रहा है एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक रिवाल्वर एक कारतूस एक मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के तीन अपराधिक इतिहास रहे हैं। जिसमें सभी लहेरियासराय थाना में पूर्व से दर्ज है। जिसमे बालागंज निवासी टुनटुन सहनी का पुत्र अर्जुन कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया है। तीन मामलों में दो उत्पाद विभाग के मामले है जबकी एक अन्य मामला लूट का बताया जा रहा है। नगर थाना में 358/ 22 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकता है। प्रेस वार्ता में नगर थाना अध्यक्ष एचएन सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे आगे की कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना जताया।