मनीगाछी। नेहरा सहायक थाना क्षेत्र के पैठान कबई गांव निवासी मो. छीतन खां के पुत्र मो. हैदर खां को कोलकाता की पुलिस ने नेहरा ओपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सोमवार को कोलकाता लेकर रवाना हो गई।

नेहरा ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हैदर खां के खिलाफ कोलकाता के नारकेलडांगा थाना में विश्वासघात के तहत दर्ज मामले में तालाश थी। इसे नेहरा पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोलकाता ले जाया गया है।