#MNN@24X7 सिवान। जिले के महाराजगंज में शनिवार को पत्रकार राजेश अनल को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। राजेश अनल पर तिसरी बार हमला हुआ है। जिसमे वो बाल बाल बच गए। वही, घायल अवस्था में राजेश अनल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर एसपी शैलेंद्र कुमार पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पत्रकार राजेश अनल को गोली मारी गई हैं। घटना के पीछे की वजह अभि स्पष्ट नहीं हो पाई है।

वही, राजेश अनल पत्रकार पर पहली बार 2002 में गोली मारी गई थी। दूसरी घटना लगभग 3 साल पहले महावीरी मेले के दौरान बदमाशों ने चाकू से घायल किया था। बताया जा रहा है कि देर शाम राजेश जब बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महाराजगंज सहारा बैंक मोहन बाजार के पास अपराधियों ने ताबातोड फायरिंग कर फरार हो गए। जिससे राजेश अनल घायल हो गए।

वही, इस घटना के बाद सिवान के एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा सिवान के सदर अस्पताल पहुंचे और घायल राजेश का हाल चाल जाना। मीडिया से बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में पुलिस जूट गयी है। बहुत जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।