Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में पंजाब नेशनल बैंक, एलएनएमयू ब्रांच के सौजन्य से पीएनबी के 129 वां स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख मोहम्मद आबिद सिद्दिकी, शाखा प्रबंधक एलएनएमयू ब्रांच के प्रमोद कुमार झा, प्रबंधक अश्वनी कुमार झा,सहायक प्रबंधक ऋषि कुमार वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

संस्थान के निदेशक डॉ. बी.एस. झा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वास्थ्यप्रद बनाने में बैंक द्वारा दिए गए सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। संस्थान की कल्चरल एंड इवेंट मैनेजमेंट कमिटी की कन्वेनर डॉ रश्मि कुमारी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी गण तथा छात्राओं द्वारा इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।