दरभंगा। शहर की महिलाएं अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेगी। 14वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड नंबर 21 स्थित हरीबोल तालाब सह पार्क के परिसर में महिलाओं के व्यायाम हेतु जिम संयत्र की स्थापना की जा रही है। इसका विधिवत शिलान्यास वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा गुरुवार को किया गया।
maithilinewsnetwork
इस मौके पर नगर आयुक्त कुमार गौरव भी उपस्थित थे। उपस्थित थी वार्ड की कई महिलाएं भी। बताया जाता है कि 14 वें वित्त आयोग की राशि से लगभग 900000 के व्यय पर पर्दा युक्त 10 व्यायाम संयत्र का अधिष्ठापन किया जा रहा है, जिसमें विशेषकर पर्दा और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसका विधिवत शिलान्यास के साथ कार्य की भी शुरूआत हो गई। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 21 जून को योग दिवस पर महिलाओं के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। सरकारी स्तर पर दरभंगा में यह पहला व्यामशाला का अधिष्ठापन किया गया है। शहर के खूबसूरत हरिबोल तालाब के पश्चिमी और दक्षिणी कोने में घेराबंदी कर पर्दा युक्त महिलाओं के लिए यह जिम बनाया जा रहा है।

इसके रख-रखाव और संचालन के लिए 11 सदस्य महिला समिति का भी गठन किया गया है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा पदेन सदस्य होंगी। नगर निगम इसका संचालन करेगा। वर्तमान में इसमें कोई शुल्क नहीं रखा गया है। समय-समय पर महिला पुलिस इसका निरीक्षण करती रहेगी। इस संदर्भ में पार्षद मधुबाला सिन्हा ने एसएसपी को भी इसकी सूचना दी है।

maithilinewsnetwork