जाले। मधुबनी जिला के साहरघाट थानाध्यक्ष एवं जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में शराब तस्कर के विरुद्ध संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के केरबा गांव में हुई पुलिस छापामारी अभियान में अंतरराष्ट्रीय शराब तस्कर का गिरोह सरगना चंदेश्वरयादव का पुत्र अमित कुमार यादव उर्फ भौलन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
maithilinewsnetwork
गिरफ्तार शराब तस्कर भौलन को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को न्यायिक हिरासत से उसे जेल भेजा गया है। बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार नेपाली शराब तस्करी गिरोह का मास्टर माइंड है। इसके विरुद्ध जाले थाना में कांड संख्या 36/ 22 दर्ज है। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भौलन यादव के विरुद्ध सीतामढ़ी, पुपरी नानपुर व मधुबनी जिला बेनीपट्टी, बिस्फी साहरघाट थानों में इसके विरुद्ध दर्जना धिक नेपाली शराब तस्करी के मामले दर्ज है।