Breaking News


MNN24X7 नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी के 20वीं मंजिल से शुक्रवार देर रात गिरकर एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक नमन मदान सोनीपत का रहने वाला है।शुक्रवार रात नमन गोल्डन पाम सोसायटी में अपनी महिला मित्र से मिलने आया था।दोनों बचपन के दोस्त थे।बताया जा रहा है कि देर रात नमन ने बालकनी से गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस मामले में चंडीगढ़ की रहने वाली महिला मित्र से भी पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक जिस फ्लैट की बालकनी से नमन गिरा वो एक दिन के लिए बुक था।दोनों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए स्टूडियो फ्लैट एक दिन के लिए किराए पर लिया था।कमरे से शराब की बोतलें और नशीला पदार्थ भी मिला है।माना जा रहा है कि नशे में झगड़ा होने के बाद नमन ने यह कदम उठाया होगा।पुलिस ने नमन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।