#MNN@24X7 संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नाट्य संस्था कलर व्हील,दरभंगा “दरभंगा रंग महोत्सव” का आयोजन मैथिली साहित्य परिषद, दिग्गी पश्चिम के परिसर में करने जा रही है। यह महोत्सव 24 – 26 December को संध्या 5 बजे से प्रारंभ होगा।इस महोत्सव से संबंधित विशेष जानकारी के लिए कलर व्हील दरभंगा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज दिनांक- 17/12/2022 को अपराह्न 3 बजे मैथिली साहित्य परिषद, दिग्गी पश्चिम में किया गया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलर व्हील दरभंगा के सचिव एवं राष्ट्रिय नाट्य विद्यालय से स्नातकोत्तर श्याम कुमार साहनी ने मीडिया को बताया कि यह 3 दिनों का थिएटर फेस्टिवल है जो विशेष रूप से हमारे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों जैसे कुंवर सिंह, जयप्रकाश नारायण, जगजीवन राम और जुबबा साहनी आदि को समर्पित है। यह फेस्टिवल हमें भारत के विभिन्न शहरों के गुणी कलाकारों द्वारा हर दिन अलग-अलग नाटक पेश करेगा। जिसमें पटना, बेगूसराय, आसाम, मधुबनी, दरभंगा आदि की टीमें शामिल रहेंगी।

श्याम कुमार साहनी ने ये भी बताया कि नाटक के साथ-साथ लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति होंगी। आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण जी कमलेंदर चक्रपाणि, प्रकाश बंधु, मोदनाथ मिश्रा, निकिता कुमारी, विक्रम ठाकुर, विशाल कुमार, रौशन कुमार, सौरभ कुमार, राजेश शर्मा, सुभाष आदि शामिल थे।